फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   घर के बाहर खेल रहे बच्चे को किया अगवा, दो घंटे बाद गिरफ्तार

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को किया अगवा, दो घंटे बाद गिरफ्तार

Mon, 04 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहे बच्चे को किया अगवा, दो घंटे बाद गिरफ्तार
बच्चे को बेचने के लिए अपहरण, दो घंटे बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

शराब के नशे में उठाया, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बच्चे को सकुशल बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शिंगार सिनेमा के पास स्थित मोहल्ला धर्मपुरा में रहने वाले छह साल के बच्चे का एक व्यक्ति ने बेचने के इरादे से अपहरण कर लिया। वह बच्चे को उस समय अगवा कर ले गया जब बच्चा घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। आरोपी ने उसे चॉकलेट दिलाने का बहाना देकर ले गया। काफी समय तक बच्चा घर के बाहर नहीं मिला तो परिजनों ने उसे ढूंढा, इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिविजन तीन की पुलिस जांच शुरू की और दो घंटे में ही बच्चे को रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया, साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में संजय कुमार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना डिवीजन तीन के इंचार्ज एसएचओ इंस्पेक्टर कमलदीप सिंह ने बताया कि छह साल के बच्चे हरदीप के पिता होजरी का व्यापार करते हैं। हरदीप इलाके में ही स्थित एक स्कूल में यूकेजी कक्षा में पढ़ता है। स्कूल में छुट्टियां होने के कारण वह रविवार रात करीब नौ बजे घर के बाहर ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में संजय वहां आया और बच्चे को उठा कर ले गया। काफी समय तक घर के बाहर न दिखने पर परिजन हरदीप को ढूंढने लगे। जब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर कमलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर वहां सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो आरोपी का पता चल गया। आसपास कैमरे चेक करने पर अंदाजा हुआ कि आरोपी रेलवे स्टेशन की तरफ गया होगा। जब पुलिस रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरोपी बच्चे को लेकर ट्रेन में सवार हो फरार होने की फिराक में था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्चे को वहां बेचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed