फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   होटल में काम करने वाली लड़की से की छेड़छाड़, मालिक पर मामला दर्ज

होटल में काम करने वाली लड़की से की छेड़छाड़, मालिक पर मामला दर्ज

Wed, 16 May 2018 09:36 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
होटल में काम करने वाली लड़की से की छेड़छाड़, मालिक पर मामला दर्ज
होटल में काम करने वाली लड़की से मालिक ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

रजिस्टर तैयार करने के बहाने रोके रखा, फिर ले गया क्लब
शराब पीने के बाद गाड़ी में की अश्लील हरकते, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बस स्टैंड के पास स्थित होटल कैलाश रीजेंसी में काम करने वाली एक युवती के साथ मालिक ने अश्लील हरकतें की। किसी तरह से मालिक से पीछा छुड़ा पीड़िता घर पहुंची और उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने थाना डिविजन पांच की पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर होटल मालिक भूपिंदर सिंह के खिलाफ युवती से अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह होटल में काम करती है और दो दिन पहले होटल में काम खत्म करने के बाद वह घर जाने लगी तो आरोपी ने उसे होटल के कुछ रजिस्टर तैयार करने के लिए काम दे दिया। उसके बाद आरोपी उसे एक क्लब में अपने साथ ले गया और वहां खुद शराब पी। इसके बाद आरोपी ने उसे घर छोड़ने के लिए कहा तो वह कार में सवार घर के लिए निकले।
विज्ञापन

आरोपी ने रास्ते में उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकियां दी। किसी तरह से पीड़ित वहां से निकली और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस का कहना आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed