फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लूट मामले में गिरफ्तार आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश

लूट मामले में गिरफ्तार आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश

Thu, 22 Mar 2018 10:19 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
लूट मामले में गिरफ्तार आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश
लूट मामले में गिरफ्तार आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ थाना सराभा नगर की पुलिस ने किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
महिला से पर्स लूटने के मामले में 19 मार्च को थाना सराभा नगर पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए एक आरोपी ने हवालात में फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस मुलाजिम ने उसे देखकर तुरंत हवालात का दरवाजा खोला और उसे नीचे उतारा। इसके बाद उसे डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
थाना सराभा नगर की पुलिस ने डुगरी के रहने वाले हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब पुलिस उसके अस्पताल से छुट्टी मिलने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार सराभा नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रही महिला इंद्रेश कौर से पर्स छीनने के आरोप में गिरफ्तार किया था। थाना सराभा नगर की पुलिस ने इंद्रेश कौर से पर्स छीनने के आरोप में डुगरी के रहने वाले हरप्रीत सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ करनी थी। रात को उसे हवालात में कंबल दिया गया। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश करना था। सात बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और कंबल दे दिया। इसके बाद आरोपी ने कंबल की रस्सी बनाई और हवालात की ग्रिल के साथ लटक गया।
विज्ञापन

पुुलिस मुलाजिम ने एन मौके पर उसे देख लिया और तुरंत शोर मचाकर नीचे उतारा। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी डीएमसी अस्पताल में भर्ती है। उसके खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं। थाना जगरांव सिटी में आरोपी के खिलाफ अगवा और थाना डुगरी में नशा तस्करी का मामला दर्ज है। वह कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर छूट कर आया है। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी काफी डर गया था। इस वजह से उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करियाना व्यापारियों के तंग करने पर युवक ने निगला जहर, मौत
गुरदासपुर। दो दिन पहले करियाना की दुकान चलाने वाले आदर्श नगर निवासी गौरव खोसला ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गौरव के परिजनों ने पहले उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया, जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे अमृतसर भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक गौरव की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अमृतसर के व्यापारी कृष्ण कुमार गुप्ता व रविकांत पर परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 306, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई रजिंदर कुमार ने बताया कि गौरव खोसला आदर्श नगर में थोक करियाने की दुकान चलाता था, मगर पैसों के लेन देन की वजह से उसने आत्म हत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


22जीडीआर9-मृतक नौजवान की फाईल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed