{"_id":"5a6cadf44f1c1b82268b68a3","slug":"51517071860-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी कप देखने आए व्यक्ति का चुराया था पिस्तौल, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबड्डी कप देखने आए व्यक्ति का चुराया था पिस्तौल, गिरफ्तार
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
32 बोर की पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार
एक दिन के रिमांड पर, मालेरकोटला में कबड्डी मैच के दौरान चुराई थी पिस्तौल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
मालेरकोटला के ग्राउंड में कबड्डी कप देखने आए व्यक्ति का पिस्तौल चोरी कर अपने पास रखने वाले एक युवक को सीआईए वन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पक्खोवाल नहर पुल के पास से नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 32 बोर का पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में थाना शहीद भगत सिंह नगर में पुलिस ने शिमलापुरी के रहने वाले हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
पुलिस ने बताया कि पक्खोवाल रोड पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी के पास अवैध हथियार है। पुलिस ने आरोपी को रोक लिया और स्कूटी की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे से पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से पिस्तौल का लाइसेंस मांगा तो आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कबड्डी कप के दौरान ग्राउंड में पहुंच जाता था। वहां लोगों की जेब काटता था। उसने मालेरकोटला के ग्राउंड में कबड्डी कप मैच के दौरान एक व्यक्ति की पिस्तौल चुरा ली। पुलिस के अनुसार आरोपी हथियार के बल पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।