{"_id":"5c7563acbdec2273742764a8","slug":"41551197100-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील फोटो पर लगाया मिसेज पंजाबन 2017 का चेहरा, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील फोटो पर लगाया मिसेज पंजाबन 2017 का चेहरा, मामला दर्ज
विज्ञापन
अश्लील फोटो पर लगाया मिसेज पंजाबन का चेहरा
केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थाना सराभा नगर की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दोस्ती होने के बावजूद एक व्यक्ति ने अश्लील फोटो पर मिसेज पंजाबन प्रतियोगिता की विजेता रही महिला की फोटो लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी फोटो सभी को भेज दी। जब पीड़िता को इस बात का पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। पुलिस ने इस मामले में मोहाली निवासी रोहतास कमल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस की दी गई शिकायत के मुताबिक पीड़िता आर्टिस्ट और मोटीवेशन स्पीक के साथ साथ मिसेज पंजाबन प्रतियोगिता की विजेता भी है। आरोपी रोहतास से तीन चार साल से उनकी दोस्ती थी। आरोपी पीड़िता के पैर की फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड करने के लिए मांग रहा था। पीड़िता ने फोटो देने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने दूसरी आईडी से अश्लील फोटो पर उसका चेहरा लगाकर फोटो भेज दी।
उसके अलावा भी कई अश्लील फोटो भेज दी। कुछ समय बाद उसे डिलीट कर दिया गया। पीड़िता को पता चला कि आरोपी ने अश्लील फोटो पर उसके चेहरा लगाकर कई लोगों को फोटो भेजी। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों के पास की। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।