{"_id":"5c7172cabdec224d04454ad2","slug":"41550938826-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर ने साहस दिखा दौड़ाए दो नकाबपोश लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वैलर ने साहस दिखा दौड़ाए दो नकाबपोश लुटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरों से भिड़ा ज्वेलर, हवाई फायर कर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मुंडिया कला स्थित ज्वेलर शॉप पर लूट करने पहुंचे दो नकाबपोशों से दुकान मालिक भिड़ गया, जिसके बाद आरोपी हवाई फायर करते मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव रामगढ़ निवासी अमनदीप वर्मा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह मुंडिया कलां में ज्वेलरी की शॉप चलता है। शुक्रवार शाम लगभग सात बजे वह दुकान पर बैठा था। उसकी दुकान के आगे एक बाइक आकर रुकी। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट पहने हुए थे और मुंह रुमाल से भी ढके हुए थे। दुकान के अंदर आते ही आरोपियों ने पिस्तौल निकाल लिया और उसे धक्के से दुकान की पिछली तरफ ले जाने का प्रयास किया। उसने दोनों लुटेरों का विरोध किया, तो आरोपी हवाई फायर करते मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।