{"_id":"5c5c67ffbdec227395217845","slug":"41549559807-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक प्लाट बेचा दो लोगों को, मारी डेढ़ करोड़ की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक प्लाट बेचा दो लोगों को, मारी डेढ़ करोड़ की ठगी
विज्ञापन
एक प्लॉट दो लोगों को बेचकर डेढ़ करोड़ की ठगी
दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
एक आरोपी पहले ही है जेल में बंद, दूसरे की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। एक ही जमीन का सौदा दो अलग-अलग लोगों से कर करीब डेढ़ करोड़ की ठगी करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ थाना सुधार में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान गांव लोहटबंदी निवासी गुरमीत सिंह उर्फ बिल्ला और गांव रत्तोवाल निवासी रछपाल सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी थाना सदर लुधियाना में गिरोह बनाकर जमीनी सौदे में धोखाधड़ी करने का एक मामला दर्ज है। जिसमें पिछले दिनों सदर पुलिस ने एक शादी समारोह से रछपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। रछपाल सिंह लुधियाना की सेंट्रल जेल में बंद है। जबकि गुरमीत सिंह उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार करने के लिए सुधार पुलिस छापामारी कर रही है।
पक्खोवाल गांव निवासी मेजर सिंह की शिकायत पर एसएसपी लुधियाना देहाती द्वारा करवाई जांच के बाद ही थाना सुधार ने मामला दर्ज किया गया है। मेजर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने गुरमीत सिंह से 41 कनाल 10 मरले जमीन का सौदा किया था। उसकी कुल अदायगी 93 लाख 37 हजार रुपये के करीब कर दी गई। यह जमीन उसने रछपाल सिंह और उसकी मां दलबीर कौर से खरीदी हुई थी। पूरी रकम लेने के बाद आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री करवाने से साफ इंकार कर दिया। मिन्नतें करने पर आरोपी उसे धमकियां देने लगे। मेजर सिंह ने बताया कि जमीन की करीब एक करोड़ रुपये अदायगी करने के लिए उसने अपना जवद्दी स्थित 400 गज का प्लाट और अहमदगढ़ स्थित अपनी दुकानें बेच दी थी।
मेजर सिंह के अनुसार आरोपी गिरोह बनाकर इस तरह की ठगी लंबे समय से करते आ रहे हैं। इसी जमीन का सौदा आरोपियों ने गांव फुल्लांवाल के हरविंदर सिंह के साथ पहले से ही कर रखा था। उससे भी बतौर एडवांस 43 लाख रुपये ठग लिए और रजिस्ट्री नहीं करवाई। इसके चलते हरविंदर सिंह की शिकायत पर थाना सदर लुधियाना में गुरमीत सिंह उर्फ बिल्ला, रछपाल सिंह और रछपाल सिंह की मां दलबीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज है। थाना सुधार के प्रभारी मोहन दास ने बताया कि अभी मेजर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। रछपाल की मां दलबीर कौर की इस ताजा मामले में भूमिका की जांच की जा रही है। रछपाल सिंह पहले से ही जेल में बंद है। बिल्ला अभी फरार है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।