{"_id":"5bd8884fbdec2262ae58ea29","slug":"41540917327-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीड़ों से मोबाइल फोन छीनने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहगीड़ों से मोबाइल फोन छीनने वाले चार गिरफ्तार
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल छीनने में चार गिरफ्तार
आरोपियों से विभिन्न कंपनियों के 16 मोबाइल फोन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। राहगीरों से मोबाइल फोन छीनने वाले लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों को थाना डिविजन दो की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 16 फोन बरामद किए है। पुलिस ने इस मामले में राजिंदर कुमार उर्फ रवि, भोला शाह, मोहम्मद नसीब और विजय साहनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश करेगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
एडीसीपी 1 गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि थाना डिविजन दो की पुलिस ने लोकर अड्डा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लूटपाट करते है। राहगीरों से सामान और मोबाइल फोन लूटकर भीड़ का फायदा उठा कर फरार हो जाते थे। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी और लूटे हुए फोन बेचने के लिए जा रहे है। इस पर पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी स्टेशन के आसपास ही घूमते थे। वहां से आरोपी सामान लेकर निकलने वाले व्यक्ति या फिर महिला का सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में लगी हुई है कि आरोपियों के साथ कितने लोग शामिल हैं और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।