{"_id":"5b8573f442c792465d1d3377","slug":"41535472628-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली नाबालिग से तीन युवकों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली नाबालिग से तीन युवकों ने किया गैंगरेप
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेली नाबालिग से तीन युवकों ने किया गैंगरेप
पड़ोसी और उसके दो साथियों ने दिया वारदात को अंजाम
बीमार होने की वजह से घर में अकेली थी नाबालिग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल की एक कालोनी में रहने वाली एक नाबालिग के साथ उसके पड़ोसी और उसके दो साथियों ने गैंगरेप किया। आरोपी बीमार नाबालिग को घर में अकेला होने का फायदा उठा दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिव प्रसाद, उसके साथी बुद्धू और मुच्छू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी शिव प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बुद्धू और मुच्छू की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवा दी है। पुलिस आरोपी शिव कुमार से पूछताछ कर फरार दोनों आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसके माता पिता उत्तरप्रदेश में रहते है। वह अपने भाई और बहन के साथ पिछले छह महीने से रह रही है। वह इलाके में ही स्थित एक फैक्टरी में पैकिंग का काम करती है। सोमवार को उसकी तबीयत खराब थी तो वह घर पर ही रुक गई, जबकि भाई और बहन काम पर चले गए।
विज्ञापन
आरोपी शिवकुमार उनके पास घर में रहता है। वह और उसके दो साथी वहां आ गए। तीनों उसे उठा कर अपने कमरे में ले गए और बारी-बारी उसके साथ दुराचार कर वहां से उसे धमकियां देते हुए फरार हो गए। पीड़ित नाबालिग ने किसी तरह इसकी जानकारी अपने भाई को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। जांच अधिकारी सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।