फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गाड़ी से तेल लीक का बहाना बना गाड़ी से उड़ाए नौ लाख

गाड़ी से तेल लीक का बहाना बना गाड़ी से उड़ाए नौ लाख

Wed, 11 Apr 2018 09:57 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी से तेल लीक का बहाना बना गाड़ी से उड़ाए नौ लाख
अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
चीमा चौक के पास स्थित आरके रोड पर बुधवार सुबह दो बाइक सवारों ने दिनदहाड़े एक गाड़ी से नौ लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया। बाइक सवारों ने गाड़ी सवार को तेल लीक होने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवा ली। जब तक मालिकों को इस बात का पता चलता बाइक सवार फरार हो गए थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद एसीपी सेंट्रल मंदीप सिंह और थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। मामले में शिव कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बाड़ेवाल रोड के रहने वाले शिव कुमार के अनुसार उनकी फोकल प्वाइंट में लोहे की फैक्टरी है। वह रोजाना की तरह अपनी कार से फैक्टरी जा रहे थे। उनकी गाड़ी को ड्राइवर चला रहा था। जब वह आरके रोड पर पहुंचे तो बाइक सवारों ने उन्हें तेल लीक होने के बारे में बताया। तेल लीक की बाद सुनने पर उन्होंने गाड़ी साइड में रोकी और नीचे उतरकर देखने लगे। इसी दौरान बाइक सवारों ने गाड़ी में पड़ा बैग उठाया और फरार हो गए। जब तक गाड़ी मालिक शिव कुमार और ड्राइवर गाड़ी के पास पहुंचे बैग गायब था। थाना डिवीजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है। उसमें कुछ संदिग्ध नजर आ रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed