{"_id":"5ab3dfc94f1c1b54408b463f","slug":"41521737673-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशें हेतु पैसे न देने पर बेटे ने चाकू से किया मां पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशें हेतु पैसे न देने पर बेटे ने चाकू से किया मां पर हमला
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मां की शिकायत पर बेटे खिलाफ किया केस दर्ज
बठिंडाजिले के गांव तरखानवाला में एक युवक ने मां पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले का कारण युवक को मां की ओर से नशे के लिए पैसे न देना बताया जा रहा है। वहीं थाना रामां पुलिस ने मामला सामने आने पर घायल महिला अमरजीत कौर की शिकायत पर उसके बेटे सुखमंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दर्ज कराए बयान में महिला अमरजीत कौर ने बताया कि उसका बेटा सुखमंदर सिंह जो नशा करने का आदी है। महिला ने बताया कि 18 मार्च को जब वह घर पर थी तो बेटे ने नशे के लिए उससे पैसों की मांग की। उसने अपने बेटे को पैसे देने से इंकार कर दिया। इस बात से गुस्साए बेटे ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। थाना रामां पुलिस के हवलदार मक्खन सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके बेटे सुखमंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।