फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चोरी की बाइक पर लूटपाट की वारदातों को देते थे अंजाम

चोरी की बाइक पर लूटपाट की वारदातों को देते थे अंजाम

Mon, 25 Mar 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक पर लूटपाट की वारदातों को देते थे अंजाम
चोरी की बाइक पर लूटपाट को देते थे अंजाम, दो काबू
विज्ञापन

आरोपियों पर पहले भी है लूट का मामला दर्ज, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। वाहन चोरी की करने के बाद उसी वाहन पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को इलाके से ही नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की दो बाइक और लूटे हुए दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में राहुल शर्मा उर्फ जंगली और प्रीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

एडीसीपी 1 गुरप्रीत सिंह सिंकद और एसीपी नार्थ मुख्तयार राय ने बताया कि राहुल उर्फ जंगली पर पहले भी चोरी, लूट और शराब तस्करी के चार मामले दर्ज है। जोकि एक साल पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद राहुल ने प्रीत को अपने साथ मिलाया और वारदातें शुरू कर दी। पहले आरोपियों ने दो अलग-अलग जगहों से बाइक चुराए। बाद में उन्हीं बाइक पर राहगीरों से हथियारों दिखाकर स्नैचिंग करते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने दो दिन पहले दरेसी के इलाके से एक बाइक चुराया था। इसके बाद कुछ ही दिनों मे आरोपियों ने चार से पांच वारदातों को अंजाम दे डाला। इससे पहले भी आरोपियों ने एक बाइक चुराया था। जोकि राहुल ने अपने घर पर रखा हुआ था। पुलिस ने दोनों बाइक बरामद कर लिए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह चोरी का सामान किन लोगों को बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed