फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नाजायज संबंधों के चलते इंजीनियर के छात्र ने पड़ोसी दिपेश को लगाई थी आग

नाजायज संबंधों के चलते इंजीनियर के छात्र ने पड़ोसी दिपेश को लगाई थी आग

Wed, 02 Jan 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
नाजायज संबंधों के चलते इंजीनियर के छात्र ने पड़ोसी दिपेश को लगाई थी आग
मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को पड़ोसी ने लगाई थी आग, गिरफ्तार
विज्ञापन

दिपेश की पत्नी के साथ आरोपी अरुण के थे डेढ़ साल से नाजायज संबंध
पहले पिलाई शराब और देर रात सिटी सेंटर में पेट्रोल डाल लगा दी थी आग
पीड़ित परिवार के साथ थाने में गया और फिर अस्पताल में भी रहा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पक्खोवाल रोड स्थित सिटी सेंटर में नए साल की पहली सुबह जली हालत में मिले मेडिकल रिप्रजेंटेटिव दिपेश सेठी को उसके पड़ोसी ने ही पेट्रोल डाल कर आग के हवाले किया था। आग लगाने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया और घर जाकर सो गया। इतना ही नहीं अगले दिन सुबह आरोपी मृतक दिपेश सेठी के परिवार के साथ पुलिस थाने में भी गया और डीएमसी अस्पताल में भी देर शाम तक रहा। जब शाम को पुलिस की जांच चली तो आरोपी शक के घेरे में आ गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिपेश को आग लगने का कारण पता चला कि आरोपी अरुण और दिपेश की पत्नी के बीच करीब डेढ़ साल से संबंध थे। शक को लेकर दोनों में कहासुनी होती थी और अरुण इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाता था और दिपेश को जान से मारने की बातें करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

एडीसीपी 2 सुरिंदर लांबा ने बताया कि दिपेश और अरुण एक ही मोहल्ले में साथ साथ मकान में रहते हैं। आरोपी अरुण के साथ दिपेश की पत्नी के नाजायज संबंध थे। दिपेश को इस बारे में कुछ शक हुआ था। जिस कारण दिपेश और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा भी होता था। अरुण को इस बात का पता चलता तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाता था और दिपेश की पत्नी से बोल देता था कि वह उसे जान से मार ही देगा। मगर दिपेश की पत्नी उसे ऐसा कुछ न करने की बात कहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed