{"_id":"5c0bf94cbdec2241836bb738","slug":"31544288588-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
युवक ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या
मौत के कारणों का नहीं चला पता, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में रहने वाले अमन कुमार शर्मा (28) ने शुक्रवार की रात को अपने घर में जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को अमन के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
थाना डिविजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि अमन कुमार एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था। उसकी शादी कुछ समय पहले हुई थी। अमन को एक छोटा बेटा भी है। शुक्रवार की रात को वह काम पर से घर लौटा, उस समय वह ठीक था। कुछ समय बीतने के बाद उसने अपने घर में पड़ा जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद जब उसकी तबीयत खराब होने लगी तो उसने परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां कुछ समय इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि अमन ने आत्महत्या क्यों कि इसका कारण पता नहीं चल पाया है। उसके आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।