{"_id":"5bf045b2bdec2269bd06b3f5","slug":"31542473138-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सराभा के बरसी समागम में शराबियों का बबाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहीद सराभा के बरसी समागम में शराबियों का बबाल
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना प्रभारी और एएसआई पर लाठियों से हमला, घायल
कई अन्य मुलाजिमों की फाड़ी वर्दी, 14 के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
गांव सराभा में शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर चल रहे समागम में नशेड़ियों का उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा। शुक्रवार की देर रात गांव सराभा में शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर चल रहे समागम में शराब के नशे में धुत्त युवाओं ने जमकर हुड़दंग मचाया। जैसे इन युवाओं को रोकने के लिए थाना जोधा प्रभारी अपने मुलाजिमों के साथ आगे बढ़े, शराब के नशे में युवकों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में थाना जोधा प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए, वही अन्य पुलिस मुलाजिमों की वर्दी तक फाड़ दी गई। पुलिस ने इस मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें 6 आरोपियों की पहचान हो गई है, जबकि 8 अज्ञात की पहचान की जा रही है।
एएसआई राजिंदर सिंह घुमाण के अनुसार शुक्रवार शहीद करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस था। इसलिए गांव निवासियों ने मिलकर गायक कंवर ग्रेवाल का अखाड़ा लगवाया था। रात लगभग 12 बजे अचानक कुछ युवक शराब के नशे में स्टेज के पास जाकर नाचने लगे, जब उन्हें रोका तो उन्होंने धक्का मुक्की शुरू कर दी। मौके पर तैनात थाना जोधा प्रभारी जरनैल सिंह और रूरल रैपिड फोर्स के एएसआई दलजीत सिंह ने अन्य मुलाजिमों के साथ आरोपियों को रोकना चाहा, तो उन्होंने लाठियों से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में गांव सराभा निवासी जतिंदर सिंह, उसके भाई जगदीप सिंह, खंडी, बौनी, नीलू का बेटा, गांव राजगढ़ निवासी मंदीप सिंह सहित 8 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है, लेकिन सभी आरोपी फरार हो चुके है।