फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   छात्र ने अध्यापक पर लगाए बिना बजह थप्पड मारने के आरोप

छात्र ने अध्यापक पर लगाए बिना बजह थप्पड मारने के आरोप

Thu, 18 Oct 2018 10:21 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
छात्र ने अध्यापक पर लगाए बिना बजह थप्पड मारने के आरोप
छात्र पर थप्पड़ मारने के के आरोप
विज्ञापन

एक कान से नहीं सुन रहा बच्चे को
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले की भुच्चो मंडी के सरकारी स्कूल के दसवीं कक्षा के एक छात्र को उसके स्कूल के अध्यापक ने थप्पड़ मारा। जिसके चलते बच्चा घायल हो गया। छात्र को वीरवार को भुच्चो के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के डाक्टरों ने बच्चे को बठिंडा के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। छात्र का कहना है कि उसे एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है। सिविल अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में दाखिल छात्र ने बताया कि वह दसवीं में पढ़ता है। बुधवार को उनका आठवां पीरियड खाली था। उसके बैग को उसकी क्लास के एक छात्र ने दूसरे बैंच पर रख दिया। उसने अपने साथी को ऐसा न करने को कहा। इसी दौरान उनकी क्लास में अध्यापक आया व उसने बिना बात सुने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। बच्चे की माता ने बताया कि घर आकर बच्चे ने जानकारी दी। उसके बाद उन्होंने अपने बच्चे को इलाज के लिए भुच्चो के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वीरवार को सिविल अस्पताल भुच्चो मंडी के डाक्टर ने बठिंडा के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में भर्ती छात्र का कहना है कि उसे एक कान से साफ सुनाई नहीं दे रहा है। इस संबंधी भुच्चो पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई जसवंत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी उनके पास शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed