{"_id":"5ad236fd4f1c1b9e098b48c0","slug":"31523726077-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर।रयाना की दुकान से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर।रयाना की दुकान से लाखों का सामान चोरी
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
करियाना की दुकान से सामान चोरी
संगरूर। धूरी में बागडिया रोड स्थित किरयाना की दुकान से चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मेट्रो सेल्स कार्पोरेशन के मालिक मनीश गर्ग के मुताबिक शनिवार सुबह करीब छह बजे उन्हें किसी ने फोन करके बताया कि उनकी दुकान का शटर टूटा है। इस पर वह तत्काल दुकान पहुंचे। दुकान से खाने पीने का सामान बड़ी तादाद में गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत आठ से दस लाख के बीच है। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चोर शटर तोड़ते नजर आए हैं। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि चोरी करने से पहले चोरों ने बिजली का कनेक्शन काटा और सीसीटीवी कैमरे को भी दूसरी तरफ घुमा दिया। थाना धूरी सिटी के प्रभारी राजेश स्नेही ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।