{"_id":"5a22deee4f1c1baf678bf61b","slug":"31512234734-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार बता महिला को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया, जेवरात लूट हो गए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदार बता महिला को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया, जेवरात लूट हो गए फरार
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदार बता महिला को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया, जेवरात लूटकर फरार
लुटेरा गिरोह की महिलाओं ने कार सवार के साथ की वारदात
पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपियों का पता लगाने में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
फिरोजपुर रोड स्थित रघुनाथ अस्पताल के पास लुटेरा गिरोह की महिला सदस्य ने अपनी बेटी के साथ अस्पताल के पास खड़ी एक महिला को खुद का रिश्तेदार बताया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। जब महिला की बेटी ने शोर मचाया तो आरोपियों ने कार भगा ली। गाड़ी में पहले से सवार लुटेरों ने महिला के जेवरात लूटे और उसे वेस्ट एंड मॉल के पास फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भाई रणधीर सिंह नगर की रहने वाली महिला परमिंदर कौर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
परमिंदर कौर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक एक दिसंबर को वह अपनी बेटी के साथ बाजार गई थी। परमिंदर के अनुसार वह अपनी बेटी के साथ अस्पताल के पास खड़ी थी तो कार में से एक महिला उतरी और उसने खुद को उसका रिश्तेदार बताया। जब परमिंदर ने महिला को पहचानने से इंकार कर दिया तो आरोपी महिला ने परमिंदर को जबरदस्ती कार में बैठा लिया और कार में पहले से सवार आरोपी ने कार भगा ली। परमिंदर की बेटी गुरप्रीत ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी कार भगा ले गए। सभी ने कार में परमिंदर के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। परमिंदर कौर ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी अभी फरार है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।