{"_id":"5ccc7415bdec22078534576e","slug":"21556902933-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, प्लाट में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, प्लाट में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, प्लाट में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हैबोवाल इलाके में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का शव खाली प्लाट में मिला। वहां रेत की ट्राली वालों ने शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसमें डीएमसी अस्पताल का कार्ड और कुछ दवाएं निकलीं। जिसमें उसकी पहचान श्याम सुंदर (45) के रूप में हुई है, लेकिन वह कहां रहता है और उसे परिजन कौन है इस बारे में अभी किसी को कुछ पता नहीं है। पुलिस ने जांच करा शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने में जुटी है। एएसआई सुरेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया कि श्याम सुंदर मजदूरी करता था और प्लाट में ही सो जाता था। वह पिछले कुछ दिन से बीमार भी था। उसका डीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन उसे फर्क नहीं पड़ रहा था। वीरवार की रात को वह प्लाट के पास ही बैठा था। सुबह सब लोग आए तो आगे उसका शव पड़ा था। उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है।