{"_id":"5adcc3214f1c1b65098b5dc9","slug":"21524417313-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवरी के साथ साथ करने लगा नशा तस्करी का धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवरी के साथ साथ करने लगा नशा तस्करी का धंधा
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइवरी के साथ करने लगा नशा तस्करीे
दिल्ली से लाकर करते थे हेरोइन की सप्लाई, दस ग्राम हेरोइन बरामद
दोनों आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए दो युवकों ने ड्राइवरी के साथ साथ नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी मालिक की गाड़ी में ही हेरोइन की सप्लाई करने लगे। थाना जमालपुर की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की। मामले में पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब के गांव बामन निवासी मंजीत सिंह और आकाशदीप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने त्रिकोणी पार्क जमालपुर में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी इनोवा कार में सवार होकर जा रहे थे। शक के बिनाह पर पुलिस ने गाड़ी रोकी तो आरोपी घबरा गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी फतेहगढ़ साहिब में एक फैक्टरी में काम करते है। दोनों वहां बतौर ड्राइवर तैनात है। दोनों दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति से हेरोइन लाकर सप्लाई करते थे। आरोपी पिछले काफी समय से यह धंधा कर रहे थे। मालिक को किसी को मिलने का झूठ बोल कर आरोपी उसकी गाड़ी लेकर सप्लाई देने के लिए आ गए। मगर पुलिस के हाथ चढ़ गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि वह दिल्ली से किस व्यक्ति से हेरोइन लाकर सप्लाई करते थे।