{"_id":"5aa953cf4f1c1bab758b558e","slug":"21521046479-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित मंत्री बादल के मीडिया सलाहकार पर थाने में पुलिस के सामने थप्पड मारने के लगे आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वित मंत्री बादल के मीडिया सलाहकार पर थाने में पुलिस के सामने थप्पड मारने के लगे आरोप
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री के मीडिया सलाहकार पर ताया को थप्पड़ मारने का आरोप
पुलिस कर रही जांच-एसएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
सूबे के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के मीडिया सलाहकार हरजोत सिंह पर बठिंडा के थाना संगत में पुलिस के सामने ही अपने ताया परमपाल को थप्पड मारने के आरोप लगे है। वहीं अपने पर लगे आरोपों को सलाहकार ने बेबुनियाद बताया। वहीं एसएसपी नवीन सिंगला ने मामले की जांच करने की बात कही है।
परमपाल सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर उनका अपने सगे भतीजे व मनप्रीत बादल के मीडिया सलाहकार हरजोत सिंह के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा है। उसने बताया कि बुधवार को पुलिस ने उन्हें थाने में बुलाया था। वहा पहले से ही वित्तमंत्री बादल का मीडिया सलाहकार हरजोत सिंह मौजूद था। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने में मौजूद भतीजे मने उनको थप्पड़ मारे व धमकियां दी । परमपाल ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने ही भतीजे ने उक्त घटना को अंजाम दिया ।
थाना संगत प्रभारी गुरबखशीश सिंह का कहना था कि उनके सामने घटना नहीं हुई। घटना के बारे में थाने के अंदर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया था। एसएसपी नवीन सिंगला ने बताया कहा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायतें की हुई है, जिसकी जांच चल रही है । उन्होंने बताया कि थाने में पूुलिस के सामने किसी व्यक्ति को थप्पड़ मारने की कोई घटना हुई है तो उसकी भी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी हरजोत सिंह ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद है, वह तो संगत थाना प्रभारी से मिलने गए थे। ताया परमपाल जानबूझकर उस पर ऐसे मनगढ़ंत आरोप लगाया रहे हैं।