{"_id":"5a5648694f1c1b41198b5f8f","slug":"21515604073-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहता का दोस्त जबरी घर में घुसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहता का दोस्त जबरी घर में घुसा
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत जबरन घुसा घर में, केस दर्ज
दोस्त के खिलाफ विवाहिता ने केस दर्ज कराया
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
अपनी महिला दोस्त के घर जबरन घुसना एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया, जब उसकी महिला दोस्त ने ही उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया। थाना थर्मल पुलिस की ओर से विवाहिता की शिकायत पर नामजद दोस्त की पहचान मनदीप सिंह निवासी गांव माडी भैणी जिला बठिंडा के तौर पर हुई है।
पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में विवाहिता ने बताया कि छह वर्ष पूर्व उसकी हुई थी। शादी के बाद वह पढ़ाई करने लगी तो उसकी दोस्ती आरोपी मनदीप सिंह से हो गई। उसने बताया कि पांच जनवरी को जब वह अपने घर पर थी तो दोस्त मनदीप सिंह मना करने के बावजूद उसके घर जबरदस्ती दाखिल हो गया। जहां मौजूद उसकी सास ने गेट बंद कर शोर मचा दिया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। विवाहिता ने बताया कि उसका दोस्त उसे अकसर गलत बात के लिए उकसाता था। लेकिन जब उसने इंकार किया तो जान से मारने की धमकियां भी देता। इस संबंधी थाना थर्मल के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने विवाहता की शिकायत पर उसके दोस्त मनदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।