फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   श्तिदार का पता लेने अस्पताल गए व्यक्ति के घर घुसे चोर

श्तिदार का पता लेने अस्पताल गए व्यक्ति के घर घुसे चोर

Sun, 16 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
श्तिदार का पता लेने अस्पताल गए व्यक्ति के घर घुसे चोर
पड़ोसी ने लोगों की मदद से दबोचा चोर
विज्ञापन

पिटाई कर आरोपी को किया पुलिस के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
अस्पताल में दाखिल रिश्तेदार का हाल लेने गए गुरमेल पार्क के रहने वाले सुरिंदर सिंह के घर चोर घुस गए। पड़ोस में रहने वाले युवक ने चोर को देख लिया। पड़ोसी आसपास के लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया औरउसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान खन्ना निवासी रवि कुमार के रुप में हुई है। लोगों ने आरोपी की पिटाई कर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उसके साथी की तलाश कर रही है।
गुरमेल पार्क के पास रहने वाले सुरिंदर सिंह ने बताया उसका एक रिश्तेदार सीएमसी अस्पताल दाखिल था। उनका हालचाल पूछने के लिए वह शनिवार रात अपनी पत्नी के साथ करीब 11 बजे अस्पताल के लिए निकला। रात में अस्पताल में ही रहना थास इसलिए घर को अच्छे से लॉक कर गया था। पीछे से चोर उसके घर में घुस गए और चोरों ने कैश और गहने चुरा लिए।
विज्ञापन

सुरिंदर ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने चोरों को अंदर जाते देख लिया। उसने पड़ोस के बाकी लोगों को इकट्ठा कर लिया। जब आरोपी भागने लगे तो उसे दबोच लिया। इस बीच एक आरोपी भाग निकला। पकड़े गए आरोपी से थोड़ा कैश बरामद हुआ है। जांच अधिकारी दविंदर सिंह ने कहा कि पकड़े गए आरोपी रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसके कब्जे से कुछ सामान बरामद हुआ है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed