फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भाईयों की छेड़छाड़ से थी परेशान, घर में फंदा लगाकर दे दी जान

भाईयों की छेड़छाड़ से थी परेशान, घर में फंदा लगाकर दे दी जान

Fri, 22 Feb 2019 10:11 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
भाईयों की छेड़छाड़ से थी परेशान, घर में फंदा लगाकर दे दी जान
छेड़छाड़ से क्षुब्ध युवती ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन

गांव के ही रहने वाले सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज, दोनों गिरफ्तार
दो दिन पहले हुई थी छेड़छाड़, मां ने पुलिस के पास नहीं की थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांव के ही दो भाइयों की छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती ने शुक्रवार की सुबह अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी देने के बाद भी मां ने पुलिस के पास शिकायत करने से मना कर दिया। बेइज्जती के डर से युवती दो दिन तक घर से बाहर नहीं निकली और घर पर ही फंदा लगा लिया। सूचना मिलने के बाद एडीसीपी 2 सुरिंदर लांबा, एसीपी गिल जश्नदीप सिंह और थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना डेहलों की पुलिस आरोपी भाई जगदीप सिंह और जगजीत सिंह के खिलाफ छेड़छाड़, आत्महत्या के लिए मजबूर करना और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में लेबर और मजदूरी करने वाले दंपती की बेटी घरों में काम करती है। 20 फरवरी को पीड़िता गांव में किसी के घर जा रही थी कि रास्ते में गांव के ही आरोपी भाई जगदीप और जगजीत ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे। युवती उनसे बच कर गांव के एक घर में चली गई। आरोपी भी युवती के पीछे घर में घुस गए। घर की मालकिन महिला ने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया। इसके बाद गांव के लोगों ने भी दोनों भाईयों की पिटाई की।
विज्ञापन

पीड़ित युवती पुलिस में शिकायत करना चाहती थी। कुछ दिन पहले हुई बेटे की मौत और दूसरे बेटे की टांग टूटने की वजह से पीड़ित की मां शिकायत के लिए पुलिस के पास नहीं गई। अपनी बेइज्जती महसूस करते हुए युवती दो दिन तक घर से ही नहीं निकली। शुक्रवार की सुबह पीड़िता की मां दवा लेने के लिए चली गई, पीछे से युवती ने कमरे के अंदर ही पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मां लौटी तो बेटी के आत्महत्या करने का पता चला। छेड़छाड़ की घटना के बाद दोनों आरोपी सगे भाई खुलेआम गांव में घूमते रहे। इससे परेशान पीड़िता डरी सहमी घर में बैठी रही। वह घर से ही नहीं निकली। उसे डर था कि अगर वह फिर बाहर निकली तो आरोपी उसके साथ फिर से गलत हरकत करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटली की जेल में रहने के बाद डिपोर्ट हुए थे आरोपी
आरोपी जगदीप सिंह और जगजीत सिंह काफी समय तक इटली में रहे। दोनों आरोपी नशा करने के आदि है। वहां पर ड्रग तस्करी के आरोप में पकड़े गए थे और कई वर्षों तक इटली की जेल में रहे। वहां से उन्हे भारत डिपोर्ट कर दिया गया था। अब करीब डेढ़ साल से दोनों गांव में रहते है। आरोपियों ने नशे में अपने पिता से भी मारपीट की थी। इस पर पिता ने बेटों पर मामला दर्ज करवा दिया था। यहां भी कुछ महीने जेल काटने के बाद दोनों बाहर आए थे।

पीड़ित पक्ष पुलिस से शिकायत देता तो युवती की जान बच सकती थी। युवती की खुदकुशी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी सगे भाईयों के खिलाफ कई धाराओं तहत मामला दर्ज कर उन्हें काबू कर लिया है। - सुरिंदर लांबा, एडीसीपी लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed