फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गांव अखाड़ा में युवक का बेरहमी से कत्ल, खेतों में मिला कटा हुआ शव

गांव अखाड़ा में युवक का बेरहमी से कत्ल, खेतों में मिला कटा हुआ शव

Sat, 23 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
गांव अखाड़ा में युवक का बेरहमी से कत्ल, खेतों में मिला कटा हुआ शव
खेतों में मिला युवक का कटा हुआ शव
विज्ञापन

शव के को दाएं कान और सिर को बीच में से काटा गया है
आसपास के खेतों से कत्ल में उपयोग तेजधार हथियार और दो अलग-अलग जूते बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)।
गांव अखाड़ा के पास से गुजरती अबोहर ब्रांच की नहर के पास खेतों में शनिवार सुबह एक नौजवान का शव मिला। मृतक का दायां कान काटने के अलावा सिर भी बीच से काट दिया है। शव के पास से ही पुलिस को खून से लथपथ एक तेजधार हथियार भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि इसी हथियार से नौजवान को काटा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस जिला लुधियाना देहाती के एसएसपी सुरजीत सिंह और डीएसपी डी सतनाम सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाद दोपहर घटनास्थल पर डॉग स्कवायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी बुलाए थे। थाना हठूर में गांव अखाड़ा के सरपंच हरनेक सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक गांव के ही कुछ नौजवानों ने शनिवार सुबह नहर के पास खेतों में एक नौजवान की कटी हुई लाश देखी। उन्होंने सरपंच हरनेक सिंह को इस बारे में जानकारी दी। सरपंच ने ही थाना हठूर की पुलिस को मौके पर बुलाया। एसएचओ हठूर राजेश कुमार के मुताबिक कातिलों ने मृतक का दायां कान काटने के अलावा सिर भी बीच से काट दिया है। उन्होंने बताया कि नौजवान के दाएं हाथ पर एसएस लिखा है और उसके गले में सोने की मोटी चेन और हाथ में चांदी का मोटा कड़ा भी है। आसपास के कई खेतों में पुलिस पार्टियों ने सर्च अभियान चलाया। वहां पर एक तेजधार हथियार और दो अलग अलग जूते बरामद हुए। एसएचओ के मुताबिक मृतक की जेब से सरकारी बस की एक टिकट मिली है जो चौकीमान से लेकर मोगा तक कटवाई गई है। उन्होंने कहा कि आस पास के इलाकों के गांवों के सरपंचों को मौके पर बुलाकर शव की पहचान करवाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

शुरुआती नजर में प्रेम प्रसंग का लग रहा है मामला
शुरुआती जांच में पुलिस इस केस को प्रेम प्रसंग का मामला मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस का यह मानना है कि या तो यह नौजवान इलाके में किसी लड़की को मिलने आया होगा या किसी लड़की ने खुद इसे इलाके में बुलाया होगा और घर वालों को पता चलने के बाद मामला यहां तक पहुंच गया। मौके पर मिले दो लोगों के जूते इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि मौत से पहले आपस में हाथापाई भी हुई है जिसके चलते ही दो व्यक्तियों के अलग अलग पैरों के जूते शव के पास बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed