{"_id":"595921434f1c1bec5e8b4619","slug":"201499013443-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से आई टीम ने छाना सेंट्रल जेल का चप्पा चप्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ से आई टीम ने छाना सेंट्रल जेल का चप्पा चप्पा
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना जेल में दो मोबाइल मिले
लुधियाना। कुख्यात नशा तस्कर सन्नी डोडा की ओर से जेल में मोबाइल इस्तेमाल करने के मामले को जेल अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। एडीजीपी (जेल) गौरव यादव के निर्देश पर रविवार तड़के चंडीगढ़ से आई टीम ने जिला पुलिस की मदद से जेल के अंदर चार घंटे तक सर्च अभियान चलाया। तलाशी में जेल के अंदर से दो मोबाइल, 15 बीड़ी के बंडल, बिजली के तार, जर्दे की पुड़िया और संदिग्ध सामान बरामद हुआ है।
चंडीगढ़ से आए डीआईजी (जेल) लखविंदर सिंह जाखड़ के नेतृत्व में टीम ने जेल परिसर में दस्तक दी। उसके बाद एडीसीपी (1) रत्तन सिंह बराड़, एसीपी पूर्वी, एसपी सैंट्रर, एसीपी आत्मनगर, एसीपी साहनेवाल, समेत 13 थाना एसएचओ और करीब 400 पुलिस मुलाजिमों ने जेल के अंदर तड़के 4 बजे सर्च अभियान शुरू किया। सभी बैरकों के कैदियों को बाहर निकाल लिया गया। उसके बैग और अन्य सामान की चेकिंग हुई। उसके अलावा जेल के अंदर बने अस्पताल की भी चेकिंग की गई। अचानक हुई जांच से जेल प्रशासन के लोग भी सकते में हैं। जेल की सभी बैरक, चक्कियों और बंदियों के सामान की चेकिंग की गई। चेकिंग में खोजी कुत्तों को भी शामिल किया गया।