फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   -सब्जी लेने गए आटा व्यापारी से 4.

-सब्जी लेने गए आटा व्यापारी से 4.

Fri, 01 Mar 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
-सब्जी लेने गए आटा व्यापारी से 4.
पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज, आरोपी लुटेरे का स्कैच जारी
विज्ञापन

सब्जी लेने गए आटा व्यापारी से 4.80 लाख की लूट का मामला
रैकी के बाद की वारदात, पहले से व्यापारी के इंतजार में खड़ा था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। थाना डिवीजन नंबर-3 से चंद कदमों की दूरी पर आटा-घी के होलसेल व्यापारी वरिंदर कुमार से 4.80 लाख की लूट करने वाले आरोपी की सीसीटीवी फुटेज मिली थी। पुलिस के स्कैच आर्टिस्ट ने फुटेज के आधार पर और व्यापारी के बताए हुलिए के अनुसार आरोपी का स्कैच तैयार करवा लिया है। स्कैच को पुलिस ने बाकी थानों में भी भेजा है। इसके अलावा पुराने अपराधियों की लिस्ट से स्कैच मिलाने की कोशिश कर रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।
पुलिस को मिली सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चलता है कि आरोपी पहले से वारदात की फिराक में घूम रहा था। वह पहले थाना डिवीजन नंबर-3 के सामने खड़ा हुआ था। उसके बाद पैदल होते हुए सब्जी वाली दुकानों के पास चला गया। उसके कुछ मिनटों बाद ही व्यापारी वरिंदर कुमार अपनी एक्टिवा पर आया और उसने एक्टिवा खड़ी कर सब्जी लेने के लिए चला गया था। वहां पहले खड़े आरोपी ने एक्टिवा पर काले रंग का बैग देख लिया और बैठ उठा कर ख्वाजा कोठी की तरफ फरार हो गया। आरोपी की सारी हकरत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस को ख्वाजा कोठी तक तो फुटेज मिली है। लेकिन, वहां से आगे कहां गया, उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

बता दें कि वरिंदर कुमार की केसरगंज मंडी में आटा-घी सप्लाई की होलसेल्स दुकान है। 23 फरवरी की देर शाम करीब 7 बजे वह दुकान से हरचरण नगर स्थित घर जाने के लिए निकला था। वह थाना डिवीजन नंबर-3 के पास स्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेने लगे थे। इस बीच उन्होंने कैश बैग एक्टिवा पर रख दिया था। जिसके बाद आरोपी ने बैग को उठाया और फरार हो गया था। थाना डिविजन तीन के एसएचओ इंस्पेक्टर लवदीप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। फुटेज हाथ लगी है। इसके अलावा आरोपी का स्कैच तैयार करवाया गया है। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed