फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ओलाकैब लूटने वालों का नहीं लगा अभी कोई सुराग

ओलाकैब लूटने वालों का नहीं लगा अभी कोई सुराग

Tue, 07 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
ओलाकैब लूटने वालों का नहीं लगा अभी कोई सुराग
ओला कैब लूटने वालों का नहीं लगा अभी कोई सुराग
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा आरोपियों के काफी नजदीक पहुंच चुकी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। साहनेवाल जाने के बहाने ओला कैब लूटने वाले चारों आरोपियों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने गाड़ी तो बरामद कर ली है, लेकिन लुटेरे कहा निकल गए किसी को कुछ पता नहीं चला। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। अधिकारियों का दावा है कि लुटेरों के बारे में काफी सुराग हासिल कर लिए गए है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने ओला कैब के ड्राइवर से लुटेरों का हुलिया जान कर उसी तरह दिखने वाले कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन अभी पुलिस लुटेरों तक पहुंचने में सफल नहीं हो सकी है। थाना साहनेवाल के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि पुलिस के हाथ लुटेरों तक पहुंचने के लिए कई सुराग मिले है, लेकिन अभी उन तक पहुंचा नहीं जा सका है। उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों के बारे में कई तरह के सुराग मिले है। जिससे आरोपियों तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बात दें है कि गांव निच्ची मंगली का रहने वाला कुलदीप सिंह स्टेशन पर किसी सवारी को छोड़नेके लिए आया था। उसने अपनी गाड़ी स्टेशन के बाहर ही खड़ी कर दी। इसी दौरान चार लुटेरे वहां आए और कुलदीप को साहनेवाल चलने की बात की। जब कुलदीप ने ऑन लाइन बुकिंग के लिए कहा तो आरोपियों ने उसे ज्यादा पैसे देने का लालच दिया। जिसके बाद कुलदीप ने सोचा कि वह घर जा ही रहा है उन्हें भी साहनेवाल छोड़ देगा। साहनेवाल फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही आरोपियों ने हथियार के बल पर उससे मोबाइल और नकदी लूटी और गाड़ी से उसे धक्का देकर फरार हो गए। थाना साहनेवाल की पुलिस ने गाड़ी को राजपुरा से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed