{"_id":"5b5df2644f1c1bab7d8b5571","slug":"191532883556-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंकल हत्याकांड : दसवें दिन भी परिजनों ने नहीं किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिंकल हत्याकांड : दसवें दिन भी परिजनों ने नहीं किया अंतिम संस्कार
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिंकल हत्याकांड : 10 दिन बीते, परिजनों ने नहीं किया संस्कार
फरार आरोपियों में से अभी कोई भी नहीं आया पुलिस के हाथ
आरोपी सन्नी से पूछताछ जारी, परिवार नहीं है संतुष्ट
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कांग्रेस पार्षद गुरदीप सिंह नीटू के बेटे सन्नी और उसके साथियों द्वारा घर में घुसकर मौत के घाट उतारे गए भाजपा समर्थक रिंकल खेड़ा का उसके परिजनों ने 10वें दिन भी अंतिम संस्कार नहीं किया। परिजन सिर्फ एक ही बात पर अड़े हुए है कि कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिंह नीटू को गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना है कि चाहें रिंकल का शव पिंजर रह जाए तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा जब तक नीटू को गिरफ्तार नहीं किया जाता। परिजनों ने रविवार की शाम को घर से रोष प्रदर्शन शुरू किया और इलाके में पैदल मार्च करते हुए पंजाब सरकार, सांसद बिट्टू, विधायक सुरिंदर डावर और कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिंह नीटू के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। परिजनों ने सरकार और सांसद के साथ साथ विधायक पर भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाए।
रिंकल खेड़ा के भाई मनी खेड़ा ने बताया कि रोष प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक सुरिंदर डावर और कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिंह नीटू के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका गया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक रिंकल के शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा। मनी खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गुरदीप सिंह नीटू को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए, उसे गिरफ्तार कराया जाए और थाना डिविजन दो के एसएचओ गुरविंदर सिंह को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस पार्टी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय उन पर दबाव बना रही है कि वह रिंकल के शव का अंतिम संस्कार करे। मनी खेड़ा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षद गुरदीप नीटू और उसके बेटे पर सांसद बिट्टू का पूरी तरह से हाथ है। सांसद बिट्टू के दबाव के चलते ही पुलिस किसी को कुछ नहीं कह रही है। इतने दिन से आरोपी सन्नी रिमांड पर है, लेकिन अभी तक उससे एक भी आरोपी का पता नहीं लगाया गया है। मनी खेड़ा ने आरोप लगाया कि सन्नी को पुलिस की तरफ से वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। उसकी पूरी खातिरदारी की जा रही है। सरकार के दबाव के चलते पुलिस लगातार उन पर दबाव बना रही है कि शव का संस्कार किया जाए। मनी खेड़ा ने इसके अलावा भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाए।
पहचान के बाद भी आरोपी अभी है फरार
रिंकल हत्याकांड में नामजद गुरदीप नीटू के बेटे सन्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उससे हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथ गए आरोपियों की पहचान तो कर ली, लेकिन आठ दिन बीतनेके बाद एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि टीमें रेड कर रही है, लेकिन आरोपी परिजनों सहित फरार चल रहे है। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।