{"_id":"5a773d084f1c1b84268b86b4","slug":"191517763848-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर प्रवासी मजदूरों से लूटते थे मोबाइल, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों के बल पर प्रवासी मजदूरों से लूटते थे मोबाइल, चार गिरफ्तार
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरों से मोबाइल लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्य धरे
आरोपियों से लूट के मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी काबू
दो फरार, आरोपियों से 11 मोबाइल और दो बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हथियार दिखाकर मजदूरों से मोबाइल लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सीआईए एक की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं दो सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने लुटेरों से चोरी के मोबाइल खरीदने वाले एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल और वारदात के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो बाइक भी बरामद की हैं। पुलिस ने गिरोह के सरगना नूरवाला रोड वासी रवि कुमार शर्मा उर्फ रिक्की, नूरवाला रोड स्थित मोहल्ला बजरंग विहार निवासी आकाश कुमार उर्फ आशू, हीरा नगर निवासी करण नाहर उर्फ बोंगा और बजरंग विहार दशमेश कालोनी के रहने वाले दुकानदार सिकंदर सिंह उर्फ लाला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को रविवार अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ लक्की और गुरविंदर सिंह उर्फ विक्की की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने बस्ती जोधेवाल इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मजदूरों से हथियारों दिखाकर मोबाइल लूटते हैं। वे प्र्रवासी मजदूरों से लूटे हुए मोबाइल सिकंदर को बेचने के लिए उसकी दुकान पर जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। पुलिस को देखते ही लखविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से फोन बरामद किए। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी नशा करने के आदी हैं और आराम की जिंदगी जीने के लिए लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी लूट के मोबाइल को सिकंदर के पास सस्ते भाव में बेचकर उसका नशा खरीदते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।