फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दिल्ली से अगवा जैन धर्म के गुरु साहनेवाल एयरपोर्ट के पास से मिले

दिल्ली से अगवा जैन धर्म के गुरु साहनेवाल एयरपोर्ट के पास से मिले

Sat, 14 Oct 2017 09:39 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से अगवा जैन धर्म के गुरु साहनेवाल एयरपोर्ट के पास से मिले
दिल्ली से अगवा जैन गुरु साहनेवाल एयरपोर्ट के पास मिले
विज्ञापन

दो दिन पहले दिल्ली के रुप नगर इलाके से हुए थे अगवा
केंद्रीय गृह मंत्री ने फोन के जरिए धर्म गुरु से पूछा कुशलक्षेम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
दिल्ली से दो दिन पहले अगवा किए गए जैन धर्म के गुरु गणि राजिंदर विजय महाराज शनिवार सुबह साहनेवाल एयरपोर्ट के पास से मिल गए। जानकारी के अनुसार जब अपहरणकर्ता उन्हें गाड़ी से फेंककर फरार हुए तो वे बेहोशी की हालत में थे। होश में आने के बाद वह पास की एक दुकान पर गए और दुकानदार से फोन लेकर दिल्ली फोन किया। दुकानदार के अनुसार कुछ समय बाद ही केंद्रीय गृह मंत्री के दफ्तर से उसको फोन आया और गुरुजी से बात कराने को कहा। दुकानदार का दावा है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने गुरु गणि राजिंदर विजय जी महाराज से बात कर उनका कुशलक्षेम पूछा था। पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच गुरु जी को थाने ले गई। कुछ ही घंटे में दिल्ली पुलिस भी साहनेवाल पहुंच गई। गुरु जी की मेडिकल जांच के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें दिल्ली ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले दिल्ली के रुप नगर इलाके से जैन धर्म के गुरु गणि राजिंदर विजय जी महाराज को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था। अगवा करने के बाद आरोपी उन्हें लुधियाना ले आए। गुरु जी के अगवा होने की सूचना मिलने से पूरी दिल्ली पुलिस अलर्ट थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी इस मामले में हस्तक्षेप कर रखा था। शनिवार सुबह अपहरणकर्ता जैन गुरु को साहनेवाल एयरपोर्ट के पास फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

जैन धर्म गुरु जब पूरी तरह से होश में आए तो उन्होंने पास ही में करियाने की दुकान चलाने वाले संदीप सिंह को अपना परिचय देकर कहा कि उन्हें दिल्ली फोन करना है। गुरु जी ने अपने नजदीकियों को फोन कर बताया कि वह कहां पर है। कुछ समय बाद ही संदीप सिंह के फोन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय से फोन आया कि गुरु गणि राजिंदर विजय जी से गृह मंत्री बात करना चाहते हैं। संदीप के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री ने गुरु से कुशलक्षेम पूछ कर जल्द ही पुलिस को भेजने की बात की। कुछ ही समय बाद साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना साहनेवाल के बाहर पहुंचे जैन धर्म के प्रमुख लोग
दो दिन से अगवा गुरु गणि राजिंदर विजय के साहनेवाल में होने की सूचना मिलते ही शहर के प्रमुख जैन लोग थाना साहनेवाल पहुंचे। कुछ ही घंटों बाद दिल्ली पुलिस भी साहनेवाल पहुंच गई। जिसके बाद गुरु जी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया और मेडिकल जांच करा दिल्ली रवाना कर दिया गया।


--कोट--
सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दिल्ली के रुप नगर इलाके की पुलिस यहां आई थी और सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद गुरु गणि राजिंदर विजय जी महाराज को दिल्ली साथ ले गई0।
सुरिंदर सिंह, प्रभारी, थाना साहनेवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed