फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हथियारों के बल पर करते थे लूटपाट, दो आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल बरामद

हथियारों के बल पर करते थे लूटपाट, दो आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल बरामद

Fri, 17 May 2019 09:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
हथियारों के बल पर करते थे लूटपाट, दो आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल बरामद
लुधियाना। हथियार दिखाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को थाना शिमलापुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के आठ मोबाइल भी बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान हरकृष्ण नगर निवासी अरुण कुमार उर्फ सोनू और शिमलापुरी निवासी हरदीप सिंह उर्फ बग्गा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

एडीसीपी 2 जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि पुलिस को कुछ दिन पहले मठाड़ू चौक निवासी अमरजीत कुमार ने सूचना दी थी कि आरोपियों ने उससे लूटपाट की थी। पुलिस जांच के लिए इलाके में घूम रही थी तो आरोपियों के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के आठ फोन और अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपियों से पूछताछ में पता लगा कि उनके खिलाफ पहले भी कई थानों में मामला दर्ज है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है कि उनके साथ कितने लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला से की थी लूटपाट, दो गिरफ्तार
थाना डिवीजन छह की पुलिस ने बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिमलापुरी आजाद नगर निवासी प्रवीण शर्मा और मोहल्ला जुझार नगर निवासी हरजिंदर सिंह को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने सोने की बालियां और विभिन्न कंपनियों के दस मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी ऑटो चालक हैं और ऑटो में बैठी सवारियों से लूटपाट करते हैं। कुछ दिन पहले आरोपियों ने ऑटों में बुजुर्ग महिला को बैठाकर सुनसान जगह पर उनके साथ लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed