फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Thu, 25 Apr 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म
सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म
विज्ञापन

लुधियाना। फोकल प्वाइंट इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने 13 साल की अपनी सौतेली नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी लंबे समय से नाबालिग से दुष्कर्म कर रहा था और रोजाना उसे धमकियां देता था कि वह किसी को कुछ न बताए। नाबालिग ने हिम्मत दिखा जानकारी मां को दी। जिसके बाद थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामले में नाबालिग की मां की शिकायत पर रमेश साहनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार की सुबह अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके पति की करीब दस साल पहले मौत हो गई थी। उसकी एक 13 साल की बच्ची भी है। आरोपी पिछले काफी समय से उसके साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रहा था। पिछले काफी समय से आरोपी ने बच्ची के साथ ही दुष्कर्म की वारदात करनी शुरू कर दी। बच्ची जब इसका विरोध करती तो आरोपी उसे धमकियां देता। दो दिन पहले नाबालिग ने इसकी शिकायत मां के पास की। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जांच अधिकारी एएसआई प्यारा सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed