फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फैक्टरी की देखभाल के लिए रखे नौकर ही ले उड़े स्टील

फैक्टरी की देखभाल के लिए रखे नौकर ही ले उड़े स्टील

Mon, 15 Apr 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी की देखभाल के लिए रखे नौकर ही ले उड़े स्टील
कारिंदों ने फैक्टरी से दो टन स्टील चोरी किया
विज्ञापन

लुधियाना। अशोक नगर इलाके में दो नौकरों ने फैक्टरी से दो टन स्टील चोरी कर लिया। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने जालंधर बाईपास स्थित एल्डिको स्टेट निवासी राजेश मलिक की शिकायत पर धर्मनाथ और नवीन कुमार के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। राजेश की शिकायत के मुताबिक अशोक नगर में उसकी फैक्टरी है। वहां स्टील का सामान बनता है। दोनों आरोपियों को फैक्टरी की देखभाल के लिए रखा था। बीती 12 अप्रैल को वह अपने घर चला गया। जब 13 अप्रैल को वह फैक्टरी पहुंचा तो उसे ताला लगा था। वह ताला खोल कर अंदर गया तो दोनों नौकर गायब थे और स्टॉक से दो टन स्टील गायब थी। उसने आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की। जब पता नहीं चला तो उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed