फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मानसिक रुप से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या

मानसिक रुप से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या

Mon, 18 Mar 2019 10:51 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
मानसिक रुप से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या
पत्नी के साथ चल रहा था विवाद, कुछ दिन पहले हुआ था समझौता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मानसिक रूप से परेशान चल रहे विश्वकर्मा नगर में रहने वाले राजविंदर सिंह उर्फ प्रिंस (29) ने सोमवार सुबह घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसके परिजन उसका फोन लगाते रहे और उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिजन उससे मिलने पहुंचे। शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना के बाद थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।

थाना डिवीजन सात के सब इंस्पेक्टर सुलक्खन सिंह ने बताया कि प्रिंस एक निजी कंपनी में काम करता था। उसका अपनी पत्नी के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद भी हुआ था लेकिन कुछ दिन पहले दोनों परिवारों में समझौता हो गया था। प्रिंस अपने परिजनों से अलग अपने घर में रहता था। रविवार शाम को वह अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आया था। सोमवार सुबह उसने घर फंदा लगाकर जान दे दी। जब उसके परिजन उसे फोन करते रहे तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिजन उसके घर पहुंच गए। एसआई सुलखन सिंह ने बताया कि जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed