फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सिविल अस्पताल के शौचालय में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

सिविल अस्पताल के शौचालय में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

Sun, 16 Dec 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के शौचालय में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप
सिविल अस्पताल के शौचालय में मिला भ्रूण
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात महिला और पुरुष के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। सिविल अस्पताल के लैबोरेटरी विभाग के महिला शौचालय में शनिवार को भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति और महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन ने भ्रूण का पोस्टमार्टम करने के बाद रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में सफाई कर्मचारी किरना अस्पताल के लैबोरेटरी विभाग में महिला शौचालय की सफाई करने गई थी। सफाई के दौरान बाथरूम में पानी की निकासी न होने के कारण पानी भरा हुआ था। उसने इसकी सूचना अस्पताल के सीवरमैन को दी। जब सीवरमैन जमा हुए पानी को निकालने की कोशिश कर रहा था तो उसे गला हुआ भ्रूण मिला। इसकी सूचना अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डा. कृपाल सिंह को दी। मौके पर पहुंचे डा. कृपाल ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन

एसएमओ डा. कृपाल ने बताया कि भ्रूण का पोस्टमार्टम करने के लिए डाक्टरों का चार सदस्यीय बोर्ड का गठन किया गया। इसमें डा. चमनदीप सिंह रेखी, डा. पीएसकलेर, डा. रमनवीर कौर, डा. पलवी ने भ्रूण का पोस्टमार्टम किया। डाक्टरों के बोर्ड मुताबिक पानी में ज्यादा समय रहने की वजह से भ्रूण काफी गल सड़ गया है। इस कारण उसके लिंग की पहचान नहीं हो पाई। भ्रूण के डीएनए की रिपोर्ट आने के बाद ही लिंग की पहचान हो पाएगी। डाक्टरों ने इसके सैंपल पुलिस को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिटी संगरूर के पुलिस अधिकारी गुरतेज सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल की डा. पल्लवी के बयान पर अज्ञात व्यक्ति और महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। भ्रूण के सैंपल ले लिए गए हैं जिसे डीएनए के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed