फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाची पर दागी गोलियां

जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाची पर दागी गोलियां

Sun, 19 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाची पर दागी गोलियां
जमीन विवाद में भतीजे ने चाची को मारी गोली
विज्ञापन

दो गोलियां लगने से घायल चाची को लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। दाना मंडी में जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने अपनी सगी चाची पर रविवार शाम को गोलियां दाग दी। गोलियां लगने से घायल चाची पिरमला देवी दो गोलियां लगने से गंभीर घायल हो गई। जिस को उपचार के लिए स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया । वहीं मौके पर एकत्र हुए लोगों ने आरोपी भतीजे कृष्ण कुमार को पकड़ कर थाना कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस ने आरोपी से 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर लिया है।
सिविल अस्पताल में दाखिल पिरमला देवी ने बताया कि लंबे समय से उसका जमीन को लेकर विवाद अपने ही भतीजे कृष्ण कुमार से चल रहा है। इस संबंध में पहले राजीनामा भी हो चुका था। पिछले कुछ माह से फिर से भतीजा जमीन विवाद को लेकर उनके साथ रंजिश रखने लगा। वह रविवार शाम घर में स्थित दुकान में बैठी थी। इस दौरान उसका भतीजा कृष्ण कुमार उसके पास आया और पड़ोसियों के बारे में पूछकर चला गया। इसके कुछ देर बाद भतीजा फिर से उसके घर आया और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। दो गोलियां लगने से वह नीचे गिर गई। शोर मचाने और गोलियों की आवाज सुनकर आ पास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इस पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में पहुंचे डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा ने बताया कि महिला को दो गोलियां एक जांघ व एक हाथ में लगी है। आरोपी भतीजे कृष्ण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार से 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed