फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एशो आराम की जिंदगी जीने के लिए शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

एशो आराम की जिंदगी जीने के लिए शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

Fri, 30 Mar 2018 10:53 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
एशो आराम की जिंदगी जीने के लिए शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा
नशा लाकर लुधियाना में सप्लाई करने वाले दो धरे
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने की 40 ग्राम हेरोइन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बाहरी राज्यों से नशीला पदार्थ लाकर शहर की विभिन्न जगहों पर सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। वहीं पुलिस ने गांव निच्ची मंगली निवासी शुभम उर्फ गोलू और विक्रम उर्फ विक्की के खिलाफ थाना साहनेवाल में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। वहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सतवंत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी तो आरोपी वहां से गुजर रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने अपनी बाइक भगा ली। आरोपियों का पीछा कर दोनों को काबू कर लिया गया। उनके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। इस समय उनके पास कोई काम धंधा नहीं था। इस वजह से नशे के लिए पैसे नहीं मिल रहे थे। आरोपियों ने नशा तस्करी का ही धंधा शुरू कर दिया। आरोपी दिल्ली साइड से एक व्यक्ति से हेरोइन लाकर आगे सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों सेे पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी किस व्यक्ति से नशीला पदार्थ लाकर आगे सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed