फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   खुद को आईपीएस बता लिए गनमैन और दफ्तरों में मुलाजिमों को बांटे लड्डू

खुद को आईपीएस बता लिए गनमैन और दफ्तरों में मुलाजिमों को बांटे लड्डू

Tue, 13 Feb 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खुद को आईपीएस बता लिए गनमैन और दफ्तरों में मुलाजिमों को बांटे लड्डू
आईपीएस बता लिए गनमैन, बांटे लड्डू
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी रिवाल्वर, वर्दी, लाइटें व अन्य सामान किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
खुद को उत्तरप्रदेश कैडर का आईपीएस अधिकारी बता थाने में जाकर रौब दिखा सिक्योरिटी लेकर अलग अलग दफ्तरों में घूमने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को आईपीएस बता गनमैन लेकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में मुलाजिमों को आईपीएस बनने की पार्टी दी और मुलाजिमों को लड्डू भी खिलाए।
जब एक मुलाजिम ने इसकी फोटो वाट्सअप ग्रुप में डाली तो अधिकारियों को इस पर शक हुआ। पुलिस अधिकारियों ने सारे मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो पता चला कि आरोपी ट्रक ड्राइवर है। पुलिस ने इस मामले में रुपिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर, एक सेट यूनिफार्म, किरच, दो स्टिक, नीली लाइट, स्टार की जोड़ी, आईपीएस के बैच और रुपिंदर सिंह नाम की नेम प्लेट बरामद की है। इसके साथ पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और पूर्व मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लो के साथ खिंचवाई हुई फोटो बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस में एडीसीपी स्पेशल ब्रांच सुरिंदर लांबा ने बताया कि आरोपी पक्खोवाल रोड पर ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में काम करता था। वह वहां आने वाले हर व्यक्ति की फाइल भरता था और इसके बदल में उसे पैसे मिलते थे। आरोपी का वहीं से कुछ राजनीतिक लोगों के साथ उठना बैठना शुरू हो गया और थानों व पुलिस कमिश्नर दफ्तर में आने जाने लगा। इसके बाद उसके कुछ मुलाजिमों के साथ रिलेशन बन गए और वह खुद ही अपने सारे काम करवाने लगा। उसने मुलाजिमों को बताया कि उसने भी आईपीएस अधिकारी बनने के लिए पेपर दे दिए है और जल्द ही रिजल्ट आने वाला है। आरोपी ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और पूर्व मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों के साथ भी फोटो खिंचवाई थी और उसे सोशल मीडिया पर डाली ताकि लोगों पर अपना रौब बना सके। वह लोगों को भी यहीं बताता था कि वह यूपी कैडर का आईपीएस अधिकारी बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघम फिल्म देख कर आया पुलिस बनने का ख्याल
आरोपी सिंघम फिल्म और साऊथ की कई फिल्में देखा करता था। जिसके बाद आरोपी के मनमें पुलिस अधिकारी बनने का ख्याल आया। वह पुलिस अधिकारी तो बन नहीं सका, लेकिन उसने जाली आईपीएस अधिकारी बन लोगों के साथ धोखा करना शुरु कर दया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed