फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नाम भी फर्जी-रजिस्ट्री भी फर्जी-पैसे व ग्वाह असली

नाम भी फर्जी-रजिस्ट्री भी फर्जी-पैसे व ग्वाह असली

Tue, 09 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
नाम भी फर्जी-रजिस्ट्री भी फर्जी-पैसे व ग्वाह असली
जाली आदमी खड़े कर करवा ली रजिस्ट्री, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
पैसे के लालच में आकर लोग क्या कुछ नहीं करते यहां तक कि नाम बदलकर फर्जी रजिस्ट्री करवाने से बाज भी नहीं आते लेकिन जब भेद खुलता है तो सलाखों के पीछे नजर आते है। ऐसा ही एक मामला माता जीवी नगर का है. बलविंदर कौर पत्नी चरणजीत सिंह ने 2011 में 200 गज का प्लाट घर बनाने के लिए 20 लाख में हरविंदर कुमार व शोभा रानी से खरीदा खा। भेद उस समय खुला जब पांच वर्ष बाद अमेरिका निवासी परमिंदर सिंह जौड़ा पुत्र बाबू सिंह बठिंडा आए तो उन्होंने इस प्लाट अपना बताया। जब इसकी चरणजीत सिंह ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि इसका असली मालिक बाबू सिंह है।
आरोपी हरविंदर कुमार पुत्र ईशर दास व उसकी पत्नी शोभा रानी ने पूर्व पार्षद शिंदरपाल कौर से मिलकर अज्ञात लोगों को तहसीलदार के समक्ष खड़े कर प्लाट फर्जी रजिस्ट्री करवा ली। इस संबंध में बलविंदर कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तो जांच के बाद पुलिस ने हरविंदर कुमार व शोभा रानी सहित एक अन्य व्यक्ति भूरा सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भजे दिया। इस मामले का सबसे बड़ा पहलू यह है कि सुरिंदर सिंह व हरजिंदर कौर फर्जी लोगों को खड़ा कर पार्षद शिंदरपाल कौर से मिलकर फर्जी रजिस्ट्री करवाई गई, उसमे सुरिंदर सिंह का असली नाम राजा सिंह निवासी सिविया है। उसे पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। दूसरे आरोपी का असली नाम चरणजीत कौर निवासी भुच्चो मंडी है, जिसे हरजिंदर कौर बनाकर खड़ा किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन

चौकी कचहरी इंचार्ज गणेश्वर दास ने बताया कि फर्जी रजिस्ट्री करवाने व गलत नाम लिखवाने के आरोप में राजा सिंह कों गिरफ्तार किया गया है, जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी चरणजीत कौर को भी जल्द ही गिरफ्तार कल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed