{"_id":"5995c93d4f1c1b763c8b47c1","slug":"181502988605-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर तेजधार हथियार मार व्यक्ति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर पर तेजधार हथियार मार व्यक्ति की हत्या
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजधार हथियार से वार कर एक की हत्या
अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज, सीसीटीवी फुटेज में दिखे चार लोग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
फोकल प्वाइंट इलाके में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के सिर पर तेजधार हथियार मारकर उसकी हत्या कर दी। उसका शव ईस्टमैन चौक के पास एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। सूचना पाकर थाना फोकल प्वाइंट और चौकी ढंढारी की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान ढंढारी इलाके में ही झुग्गियों में रहने वाले राजू (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक राजू लेबर का काम करता था। वह ढंढारी इलाके में स्थित झुग्गियों में रहता था और शराब पीने का आदी था। बुधवार वह अपने काम पर नहीं गया लेकिन दोपहर को झुग्गी से निकल गया। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। वीरवार दोपहर किसी ने ईस्टमैन चौक के पास एक खाली प्लाट में उसका शव पड़ा देखा। एसीपी अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस को इलाके से एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। उस फुटेज में चार लोग नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनके चेहरे साफ नहीं हैंँ। पुलिस ने आशंका जताई है कि इन्हीं लोगों ने राजू की हत्या की होगी। पुलिस ने फिलहाल चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसके अलावा पुलिस आसपास की अन्य सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है ताकि कोई और सुराग हाथ लग सके।