फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हाथ की नसेंज काट कर आत्महत्या का प्रयास किया शराब तस्करों ने

हाथ की नसेंज काट कर आत्महत्या का प्रयास किया शराब तस्करों ने

Wed, 19 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
हाथ की नसेंज काट कर आत्महत्या का प्रयास किया शराब तस्करों ने
पुलिस से घिरे शराब तस्करों ने काटी हाथ की नसें
विज्ञापन

छपार गांव के पास मंगलवार रात दो कारों से तीस पेटी शराब के साथ पकड़े गए थे आरोपी
पांच में से चार आरोपी काबू, एक पुलिस को चकमा देकर भागा
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)।
छपार पुलिस के घेरे में आए पांच शराब तस्करों में से तीन ने ब्लेड से अपने हाथों की नसें काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी ब्लेड मार लिया। यह देख पुलिस मुलाजिम घबरा गए और आरोपियों से ब्लेड छीना। वहीं इसी मौके का फायदा उठाकर एक तस्कर फरार हो गया। बाकी चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

लुधियाना देहाती के एसएसपी सुरजीत सिंह ने कहा कि मंगलवार रात शराब तस्करी की गुप्त सूचना के आधार पर करीब आठ बजे छपार गांव के पास पुलिस ने नाकाबंदी की थी। इसी दौरान दो कारों में पांच लोग आए। उन्हें पूछताछ के लिए रोका गया। छपार पुलिस ने जब दोनों कारों को घेरा डाला तो पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी बूटा सिंह, हरपाल सिंह, सूबा सिंह ने ब्लेड निकाल कर अपनी नसें काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की। घबराए पुलिस वालों ने उन्हें रोका। इसी दौरान एक आरोपी मोटा फरार हो गया। इसके बाद बाकी आरोपियों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की स्विफ्ट और एसेंट कार से तीस पेटी शराब बरामद की गई है। थाना जोधां में आरोपी बूटा सिंह, उसके भाई गुरदीप सिंह, सूबा सिंह, हरपाल सिंह और मोटा के खिलाफ एक्साइज एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट और खुद को नुकसान पहुंचाने की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मोटा की तलाश की जा रही है। आरोपियों को अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जांच अधिकारी तरसेम लाल ने कहा कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। आरोपी बूटा सिंह के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में बीस से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed