{"_id":"5c66f562bdec227363551992","slug":"171550251362-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मेयर के भाई की गाड़ी से चुराई एयर पिस्तौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मेयर के भाई की गाड़ी से चुराई एयर पिस्तौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मेयर के भाई की गाड़ी से चुराई एयर गन
गाड़ी धोने वाले ने गाड़ी में पड़े 12 बोर के दो कारतूस भी चुराए
पीएयू गेट नंबर तीन के पास नाकाबंदी के दौरान किया गया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पूर्व मेयर उपिंदर सिंह ग्रेवाल के भाई राजिंदर सिंह ग्रेवाल की गाड़ी से नौकर ने ही एयर गन चोरी कर ली। इतना ही नहीं गाड़ी धोने वाले ने गाड़ी में पड़े 12 बोर के दो कारतूस भी चोरी कर लिए और फरार हो गया। घटना का पता उन्हें चला तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को पीएयू गेट नंबर तीन के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने गुरदासपुर के गांव रंगड़ नंगला निवासी बलदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना पीएयू के अधीन आती चौकी किचलू नगर के इंचार्ज एएसआई सुखदीप सिंह ने बताया कि आरोपी बलदेव सिंह पूर्व मेयर उपिंदर सिंह गरेवाल के भाई राजिंदर सिंह गरेवाल की गाड़ियां धोया करता था। रोजाना वह गाड़ियां धोने और साफ-सफाई करने के लिए आता था। कुछ दिन पहले आरोपी ने उनकी गाड़ी साफ करने के दौरान गाड़ी में पड़ी एयरगन और दो कारतूस चोरी कर लिए। उसने इसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। जब गाड़ी मालिकों को इसका पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
एएसआई सुखदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने पीएयू गेट नंबर तीन के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी फिरोजपुर रोड की तरफ से आ रहा था। पुलिस ने आरोपी को रोक लिया और उसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हथियार बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।