फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गोलियां चलाने वाला गैंगस्टर छोटा लल्ला का नहीं कोई सुराग

गोलियां चलाने वाला गैंगस्टर छोटा लल्ला का नहीं कोई सुराग

Tue, 25 Dec 2018 10:28 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
गोलियां चलाने वाला गैंगस्टर छोटा लल्ला का नहीं कोई सुराग
गोलियां चलाने वाले गैंगस्टर का सुराग नहीं
विज्ञापन

साथियों के बारे में भी पुलिस के पास नहीं कोई जानकारी
अस्पताल में उपचाराधीन युवक की हालत खतरे से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पैसे लूटने के बाद हुई कहासुनी के बाद सोमवार की दोपहर को नाली मोहल्ला में जगदेव जिम्मी पर गोलियां चलाने वाले गैंगस्टर छोटा लल्ला का अभी तक कोई सुराग नहीं है। गैंगस्टर छोटा लल्ला के साथ इस मामले में नामजद किए गए न्यू टैगोर नगर निवासी साहिल शर्मा, मोटा और दो अन्य का भी अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापामारी करने में जुटी हुई है। पुलिस की टीमें आरोपियों का पता लगाने में जुटी है, लेकिन अभी तक की जांच में आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। इसके अलावा थाना डिविजन आठ की पुलिस ने भी गैंगस्टर छोटा लल्ला के खिलाफ मोहन लाल से पैसे लूटने का मामला दर्ज किया है। उधर, अस्पताल में दाखिल जगदेव जिम्मी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों का अभी तक कुछ पता चला है। उन्होंने कहा कि आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, थाना डिविजन आठ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि आरोपियों के बारे में अभी कुछ पता नहीं लगा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मोहन लाल सोमवार को पेशी भुगतने के बाद वापिस आ रहा था तो रास्ते में भारत नगर चौक पर छोटा लल्ला ने मारपीट कर पैसे लूट लिए। जब मोहन लाल ने इस बारे में जगदेव जिम्मी को बताया तो जिम्मी ने छोटा लल्ला को फोन किया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और छोटा लल्ला वहां पहुंच गया और मारपीट कर गोलियां चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed