फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अंतरराजीय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

अंतरराजीय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

Wed, 05 Sep 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
अंतरराजीय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पड़ोसी राज्यों में की हैं चोरी की वारदातें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा आसपास के राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराजीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को थाना रायकोट की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है। इनमें 15 एलसीडी, 13 लैपटॉप, सात बैटरियां, सोने के जेवरा, रेडीमेड गारमेंट्स के साथ-साथ एक लाख की नकदी शामिल है। आरोपियों की पहचान अजय शर्मा उर्फ रिंकू, विपुल कुमार और अमित माहेश्वरी के रूप में की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि थाना रायकोट की पुलिस ने कुछ दिन पहले इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरियां करने के आदी हैं और उन्होंने इलाके में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। सूचना मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। 27 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने जिस एरिया में चोरी की वारदात को अंजाम देना होता था वह वहां पर करीब दो दिन तक रेकी करते थे। इलाके की पूरी दुकानें घूमकर वह देखते थे कि कौन सी दुकान पर सामान ज्यादा है। उस दुकान के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही आरोपी वहां वारदात को अंजाम देते थे और चोरी कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed