{"_id":"5b0598544f1c1bd3408b73c1","slug":"171527093332-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 23 May 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाला दबोचा
आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल और देसी कट्टा बरामद
आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियार दिखाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक आरोपी को सीआईए टू की पुलिस ने हैबोवाल जोशी नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल 32 बोर और तीन कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा 32 बोर का देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने हैबोवाल की दुर्गा कालोनी निवासी मुकेश यादव उर्फ गुड्डू उर्फ दीपू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने हैबोवाल जोशी नगर इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरोपी बाइक से आ रहा था। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी घबरा गया और पीछे मुड़ गया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से हथियार बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तरप्रदेश के अलग-अलग शहरों से अवैध हथियार खरीद कर लाया था। आरोपी हथियार दिखाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एक मामले में अदालत से भगोड़ा करार दिया जा चुका है। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि वह कहां से हथियार लाकर किससे लूटपाट करने की फिराक में था।