{"_id":"5a32ad304f1c1b9e678c19de","slug":"171513270576-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी और बुजुर्गो के एटीएम बदल कर निकलवा लेते थे पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रवासी और बुजुर्गो के एटीएम बदल कर निकलवा लेते थे पैसे
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदल निकालते थे रुपये
एक काबू, पांच फरार आरोपियों का पता लगाने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
प्रवासी मजदूरों और बुजुर्गों का एटीएम कार्ड बदल पैसे निकलवाने वाले गिरोह के एक सदस्य को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के पांच सदस्य अभी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से अलग अलग बैंकों के छह एटीएम कार्ड बरामद किए है। पुलिस ने डाबा रोड जैन कालोनी के रहने वाले नितिन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। कोर्ट उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथी गोपाल नगर के अंकुश, लड्डू, विश्वकर्मा कालोनी निवासी जगदीप, कपिल व हरीश की तलाश में जुटी है।
एडीसीपी 4 राजवीर सिंह ने सिंगल विंडों में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी प्रवासी मजदूरों और बुजुर्गों के एटीएम कार्ड धोखे से बदल लेते है। इसके बाद आरोपी उनके एटीएम कार्ड से पैसे निकलवा लेते है या फिर शापिंग कर लेते है। इस पर पुलिस ने आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी नितिन इस काम में अकेला नहीं बल्कि उसके पांच और साथी भी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अंकुश भोले भाले लोगों को अपने झांसे में ले लेता था। वह उन्हें दो सौ रुपये का लालच देकर खराब एटीएम कार्ड खरीद लेता था। वह इन एटीएम को अन्य युवकों में बांट देता था। उसके बाद उनका धंधा शुरू होता था। किसी एटीएम में अगर कोई प्रवासी मजदूर या फिर कोई बुजुर्ग पैसे निकलवाने के लिए आता तो दो युवक उसके पीछे जाकर खड़े हो जाते। आरोपी उसका कोड नंबर देख लेते और उन्हें बातों में लगा लेते। आरोपी उन्हीं के एटीएम से उन्हें पैसे निकलवा देते और धोखे से एटीएम बदल देते थे। आरोपियों ने अपने इलाके में करीब 15 वारदातों को अंजाम दिया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस आरोपी नितिन से पूछताछ कर फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी है।