फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नकाबपोश युवकों ने सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर को गोली मारी

नकाबपोश युवकों ने सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर को गोली मारी

Mon, 20 Nov 2017 10:32 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
नकाबपोश युवकों ने सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर को गोली मारी
नकाबपोश युवकों ने सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर को गोली मारी
विज्ञापन

आरोपी सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
लक्ष्मी नगर रोड, ग्रेवाल चौक उस सयम दहशत का माहौल बन गया। जब बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर को गोली मार दी। गोली युवक के पीठ पर लगी। वारदात के बाद दोनों युवक साथी वाली गली से होते हुए फरार हो गए। घायल युवक विशाल (23), जोकि पीरुबंदा कालोनी का रहने वाला है। लोगो ने तुरंत उसे डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को वारदात स्थत पर कोई खोल नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिसमें बाइक चला रहे एक युवक का चेहरा साफ नजर आ रहा है। घायल विशाल के भाई ने फुटेज की मदद से एक युवक की पहचान कर ली है। अब पुलिस उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
वारदात सुबह करीब 7.30 बजे की है। विशाल नगर निगम में सुपरवाइजर है। उसके पास वार्ड नंबर-26 की सुपरविजन है। उस वार्ड के सभी सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी वही लगाता है। सोमवार सुबह वह लक्ष्मी नगर के पास स्थित ग्रेवाल चौक के पास बने चाय के खोखे पर बैठा हुआ था। उसे चाय का ऑर्डर दिया था। तभी ग्रेवाल चौक की तरफ से बाइक पर दो युवक आए। जिन्होंने मुंह पर रुमाल बांध रखे थे। पीछे बैठे युवक ने विशाल पर गोली मार दी। गोली विशाल के सीने में लगनी थी। लेकिन, जैसे ही फायर हुआ, विशाल चाय का कप उठाने के लिए मुड़ गया। इसलिए गोली उसकी पीठ पर जा लगी। गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। जबकि युवक वारदात स्थल के कुछ ही दूरी पर गली से होते हुए फरार हो गए। वारदात के समय विशाल का भाई योगराज भी कुछ ही दूरी पर था। वह तुरंत पहुंचा और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना के बाद एडीसीपी (1) रत्न सिंह बराड़, थाना डिवीजन नंबर-4 और चौकी जगतपुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज
वारदात स्थल पर जांच दौरान जिस गली से होते हुए युवक फरार हुए थे। उस गली से पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। फुटेज में पीछे बैठे युवक ने लाल रंग की जैकेट पहनी हुई है। जबकि बाइक चला रहे युवक ने सफेद रंग की स्वैग शर्ट पहनी हुई है। आगे जाकर युवकों ने मुंह से रुमाल हटा दिए थे। इसलिए बाइक चला रहे युवक की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर करने वाला जस्सियां का रहने वाला
घायल विशाल के भाई योगराज का कहना है बाइक पर बैठ एक युवक की पहचान हो गई है। जो गांव जस्सियां का रहने वाला जस्सी है। लेकिन, उसे यह नहीं पता था कि भाई के साथ उसकी क्या रंजिश है। उसने भाई को गोली क्यों मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed