फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रंजिश के चलते पड़ोसियों ने किया व्यक्ति पर कातिलाना हमला

रंजिश के चलते पड़ोसियों ने किया व्यक्ति पर कातिलाना हमला

Mon, 07 Jan 2019 10:23 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते पड़ोसियों ने किया व्यक्ति पर कातिलाना हमला
रंजिश में पड़ोसियों ने किया कातिलाना हमला
विज्ञापन

बीच बचाव कराने आया ड्राइवर भी बुरी तरह से घायल, अस्पताल में उपचाराधीन
आरोपियों की तलाश में जुटी है थाना डेहलों की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डेहलों के गांव जगेड़ा में बिजनेस को लेकर चल रही रंजिश के चलते कुछ लोगों ने अपने ही पड़ोसियों पर कातिलाना हमला कर लिया। आरोपियों ने तेजधार हथियार और राड के साथ हमला कर मालिक को तो घायल किया ही साथ ही बीच बचाव करने आए ड्राइवर को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उनकी पहचान मंडी अहमदगढ़ निवासी राजीव गर्ग और उसके ड्राइवर दीपक के रुप में हुई है। थाना डेहलों की पुलिस ने राजीव की शिकायत पर मनीश कुमार, दिपांशु गर्ग, हर्ष गर्ग, बिंदर, मुखी, गुरविंदर और केशव के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

राजीव गर्ग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसका एग्रीकल्चर सामान का शोरुम है। पड़ोसियों का भी वहीं काम है। जिस कारण दोनों में बिजनेस को लेकर कंपीटिशन चलते रहते है। इसी कारण उसके पड़ोसी उसके साथ काफी रंजिश रखते है। शनिवार की दोपहर को वह अपने शोरुम के बाहर खड़ा था तो आरोपी अपने शोरुम से बाहर निकले और हथियारों से उस पर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट होती देख उसका ड्राइवर दीपक बीच बचाव कराने आया तो आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसकेबाद आरोपियों ने उनकी कार और शोरुम की सारी तोड़ फोड़ कर काफी समय तक हुड़दंग मचाया। उनके शोरुम में काम करने वाले कारीगरों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी मौका देख कर वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी तक फरार है उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed