फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दुबई में काम दिलाने का झांसा दे ऐंठे 14.

दुबई में काम दिलाने का झांसा दे ऐंठे 14.

Wed, 02 Jan 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
दुबई में काम दिलाने का झांसा दे ऐंठे 14.
क्रासर
विज्ञापन

स्पेयर पार्ट का बिजनेस कराने का दिया था झांसा, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दुबई में स्पेयर पार्ट का बिजनेस शुरू कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने फोकल प्वाइंट के कारोबारी पंकज शर्मा से 14.80 लाख रुपये ठग लिए। काफी समय बीत जाने के बाद जब आरोपी ने बिजनेस शुरू नहीं करवाया तो पंकज ने अपने पैसे मांगे लेकिन आरोपी ने न तो पैसे वापस किए और न ही बिजनेस शुरू करवाया। इसके बाद पंकज ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने पंकज की शिकायत पर थाना फोकल प्वाइंट में सराभा नगर के एफ ब्लाक निवासी राकेश नैय्यर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पंकज शर्मा ने बताया कि उनका ऑटो स्पेयर पार्ट का कारोबार है। करीब चार साल पहले किसी व्यक्ति के जरिए आरोपी राकेश नैय्यर के साथ मुलाकात हुई थी। राकेश ने उन्हें झांसा दिया था कि उसके दुबई में कुछ लोगों के साथ उसके अच्छे व्यापारिक संबंध है। वह दुबई में उनका स्पेयर पार्ट का दफ्तर खुलवा सकता है ताकि उनका कारोबार बुलंदियों को छुएगा। इसके लिए आरोपी ने उनसे धीरे-धीरे कर 14.80 लाख रुपये बतौर चेक और कैश के तौर पर ले लिए। काफी समय बीतने के बाद जब आरोपी ने दफ्तर नहीं खुलवाकर दिया तो पंकज ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। उन्होंने जब इसकी शिकायत पुलिस के पास की तो पुलिस के सामने आरोपी ने कहा कि वह उन्हें न तो मिला है और न ही उन्हें जानता है। जब पुलिस ने पूरी तरह से जांच की तो पंकज शर्मा की ओर से लगाए आरोप सही पाए गए। पंकज ने कहा कि आरोपी ने न तो उनके पैसे वापस दिए और न ही उन्हें दफ्तर खुलवाकर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed